Home > Crime > जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के बुधराम मोहल्ला में एक घर में लगी आग, 60 हजार रुपए तक का सामान खाक

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के बुधराम मोहल्ला में एक घर में लगी आग, 60 हजार रुपए तक का सामान खाक

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के बुधराम मोहल्ला में शंकर पटेल के घर रविवार को आग लग गई। शंकर पटेल तब काम पर था। उसकी पत्नी भी घर में मौजूद नहीं थी। घटना की जानकारी तब शंकर पटेल की पत्नी रीता को मिली जब उसकी जेठानी ने उसे फोन कर बताया। रीता ने फोन कर जेठानी से कहा कि ताला तोड़ दीजिए और देखिए कि क्या चल रहा है। लोगों ने ताला तोड़ दिया। तब तक रीता भी दौड़ कर अपने घर पहुंच गई। रीता ने बताया कि उसके घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है। लगभग 60 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। जो भी राशन घर में था सब जल गया है। इसके अलावा पैन कार्ड, वोटर आई कार्ड, राशन कार्ड, बैंक की पासबुक, आधार कार्ड, गैस की किताब, ड्राइविंग लाइसेंस आदि कई दस्तावेज भी जलकर राख हो गए हैं। घटना की जानकारी सोनारी थाना पुलिस को दे दी गई है। रीता ने बताया कि बस्ती के लोग पहुंचे और पानी डाल डाल कर किसी तरह आग बुझाई। बताते हैं शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।

आग लगने की घटना के बारे में बता रही मकान मालकिन।
You may also like
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग

Leave a Reply