Jamshedpur : जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जाकिर नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में हुए बड़े लॉकर चोरी कांड (Jamshedpur Bank Gold Theft) का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में बैंक के ही कर्मचारी शत्रुघ्न कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर बैंक लॉकर तोड़कर करीब 30 लाख रुपये मूल्य का सोना (Jamshedpur Bank Gold Theft) चोरी करने का आरोप है।
पुलिस जांच में सामने आया कि इस वारदात को अंजाम किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि बैंक के अंदरूनी कर्मचारी ने दिया था। घटना सामने आने के बाद बैंक प्रबंधन ने आरोपी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ।
इसे भी पढ़ें – स्मार्टफोन से स्मार्ट टीवी तक क्रोमटैस्टिक दिसंबर सेल, अब सिर्फ 14,990 रुपये से दमदार ऑफर्स
आदेश मिलने के बाद आजाद नगर थाना पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी कर आरोपी शत्रुघ्न कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
यह मामला इसी वर्ष 11 नवंबर को आजाद नगर थाना में दर्ज किया गया था। केस बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक अजहरुद्दीन की शिकायत पर दर्ज हुआ था, जो रांची के हिंदपीढ़ी के निवासी हैं।
आजाद नगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले, जिसके आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी वर्तमान में मानगो थाना क्षेत्र के श्री गणेश गया दूत अपार्टमेंट, बी ब्लॉक, फोर्थ फ्लोर में रहता है, जबकि उसका मूल निवास बिहार के नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के बोधीबीघा गांव में है। गिरफ्तारी थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल द्वारा की गई।




