Home > Jamshedpur > मानगो के आजाद नगर में जाबिर पुल से नाले में गिर रहे बाइक सवार, राजद नेता मुनीर हसन ने उठाई रेलिंग लगाने की मांग

मानगो के आजाद नगर में जाबिर पुल से नाले में गिर रहे बाइक सवार, राजद नेता मुनीर हसन ने उठाई रेलिंग लगाने की मांग

Jamshedpur : मानगो के आजाद नगर इलाके में स्थित जाबिर पुल (Mango Jabir Bridge) लोगों के लिए खतरे का सबब बनता जा रहा है। (Mango Jabir Bridge) पुल पर रेलिंग नहीं होने की वजह से यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। खासकर बाइक सवार अक्सर संतुलन बिगड़ने पर सीधे नीचे नाले में गिर जाते हैं।

कुछ दिन पहले भी इसी पुल से गुजर रहे एक बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह नाले में गिर पड़ा। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक, एक महिला और एक बच्चा घायल हो गए थे। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

इसे भी पढ़ें – पोटका चौकीदार हत्याकांड में थाना प्रभारी मनोज मुर्मू लाइन हाजिर, एसएसपी के आदेश पर विभागीय जांच शुरू

इस मामले को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता मुनीर हसन ने मानगो नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जाबिर पुल पर रेलिंग नहीं होने की जानकारी निगम को लंबे समय से है, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मुनीर हसन ने नगर निगम से जल्द से जल्द पुल पर रेलिंग लगवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply