Home > World > बांग्लादेश चुनाव 2026: बीएनपी को स्पष्ट बहुमत, तारिक रहमान दो सीटों पर विजयी बनेंगे प्राइम मिनिस्टर

बांग्लादेश चुनाव 2026: बीएनपी को स्पष्ट बहुमत, तारिक रहमान दो सीटों पर विजयी बनेंगे प्राइम मिनिस्टर

News Bee : बांग्लादेश में हुए 13वें संसदीय चुनाव में Bangladesh Nationalist Party (बीएनपी) ने स्पष्ट बहुमत की ओर मजबूत बढ़त (Bangladesh Election) बना ली है। शुरुआती परिणामों के मुताबिक 300 सदस्यीय संसद में पार्टी 151 सीटें जीत चुकी है, जबकि करीब 20 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। 299 सीटों पर हुए मतदान में बीएनपी 175 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जिससे उसकी सरकार बनना लगभग तय माना जा रहा है।

 दो संसदीय क्षेत्रों से बड़ी जीत, पीएम पद की दावेदारी मजबूत

पूर्व प्रधानमंत्री Khaleda Zia के बेटे Tarique Rahman ने ढाका-17 और बोगुरा-6 सीट से जीत दर्ज की है। वह प्रधानमंत्री पद के दावेदार भी हैं। पार्टी नेताओं का दावा है कि अंतिम नतीजों में बीएनपी 200 सीटों का आंकड़ा (Bangladesh Election) भी पार कर सकती है।

 सत्ता परिवर्तन के बाद लोकतांत्रिक परीक्षा

अगस्त 2024 में Sheikh Hasina सरकार के पतन के बाद यह पहला आम चुनाव है। इसे देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था की बहाली की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। देशभर के 42,779 मतदान केंद्रों पर सुबह 7:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर दो बजे तक 47.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। लगभग 12.7 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 व्यापक भागीदारी और सुधार एजेंडा पर जनमत

इस चुनाव में 50 राजनीतिक दलों के 1,755 उम्मीदवार और 273 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान के साथ 84-सूत्रीय संवैधानिक सुधार पैकेज पर जनमत संग्रह भी कराया गया।

 विपक्षी गठबंधन की सीमित बढ़त

मुख्य मुकाबला बीएनपी और Jamaat-e-Islami Bangladesh के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच रहा। पार्टी के अध्यक्ष शफीकुर रहमान राजधानी की एक सीट पर आगे रहे, जबकि महासचिव मियां गुलाम परवार को खुलना सीट पर बीएनपी उम्मीदवार अली असगर लाबी से हार का सामना करना पड़ा। शुरुआती रुझानों में जमात करीब 30 सीटों पर बढ़त बनाती दिखी, जो अनुमान से कम है।

Bangladesh Election : ‘नाव’ का चुनावी मैदान से बाहर होना

करीब तीन दशक में पहली बार Awami League का चुनाव चिन्ह ‘नाव’ मतपत्र पर नहीं था। अगस्त 2024 में व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद पार्टी सत्ता से बाहर हुई थी। अंतरिम सरकार ने मई 2025 में पार्टी की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया और चुनाव आयोग ने उसका पंजीकरण निलंबित कर दिया।

 Bangladesh Election: वैधता पर सवाल और नई शुरुआत का दावा

Sheikh Hasina ने चुनाव को “अवैध और असंवैधानिक” बताते हुए अंतरिम सरकार पर साजिश का आरोप लगाया। वहीं अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार Muhammad Yunus ने इसे “नए बांग्लादेश का जन्मदिन” करार दिया और कहा कि जनता ने अतीत की राजनीति को नकार दिया है।

इसे भी पढ़ें – बांग्लादेश के अंतिम सरकार के मुखिया गुरुवार की रात लेंगे शपथ, बीएनपी ने जल्द चुनाव की उठाई मांग

Bangladesh Election: छिटपुट हिंसा के बीच संपन्न हुआ मतदान

मतदान के दौरान कुछ जगहों पर हिंसा की घटनाएं भी सामने आईं। गोपालगंज में एक मतदान केंद्र पर बम हमले में तीन लोग घायल हो गए। खुलना में बीएनपी और जमात समर्थकों के बीच झड़प में एक स्थानीय नेता की मौत हो गई। मुंशीगंज में भी बम धमाकों के कारण कुछ समय के लिए मतदान प्रभावित हुआ।

चुनाव आयोग ने संकेत दिया है कि शुक्रवार तक सभी परिणाम घोषित (Bangladesh Election) कर दिए जाएंगे। मौजूदा रुझानों को देखते हुए बीएनपी सरकार गठन की दिशा में आगे बढ़ रही है। तारिक रहमान ने कहा है कि सत्ता में आने पर कानून-व्यवस्था में सुधार, लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करना और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता होगी।

झारखंड समेत भारत के पूर्वी राज्यों में भी इस चुनाव के नतीजों पर नजर रखी जा रही है, क्योंकि बांग्लादेश की राजनीतिक स्थिरता का असर क्षेत्रीय व्यापार और सीमावर्ती इलाकों पर पड़ सकता है।

You may also like
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
बांग्लादेश के अंतिम सरकार के मुखिया गुरुवार की रात लेंगे शपथ, बीएनपी ने जल्द चुनाव की उठाई मांग
जमशेदपुर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सिदगोड़ा में झामुमो के कार्यकर्ताओं में भरा जोश
गृह मंत्री अमित शाह आज कर्नाटक में करेंगे रोड शो, तैयार होगी चुनावी रणनीति