Home > World > बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा

Dhaka : बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने शुक्रवार (24 जुलाई 2026) को अपने पद से इस्तीफा (Bangladesh President Resigned) दे दिया। उन्होंने राष्ट्रीय संसद (जातीयो संसद) के स्पीकर हाफिज उद्दीन अहमद को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अब वह राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में सक्षम नहीं हैं।

मोहम्मद शहाबुद्दीन ने 24 अप्रैल 2023 को बांग्लादेश के 22वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। उस समय देश में प्रधानमंत्री शेख हसीना का तीसरा कार्यकाल चल रहा था। इसके बाद जनवरी 2024 के आम चुनावों को लेकर विवाद हुआ और जुलाई-अगस्त 2024 में सरकार विरोधी व्यापक आंदोलन के बाद 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना की सरकार सत्ता से बाहर हो गई।

अपने इस्तीफे में राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने अंतरिम सरकार के गठन से जुड़े अपने फैसलों का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि उस समय देश की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संवैधानिक दायित्वों के अनुरूप निर्णय लिए गए थे।

राष्ट्रपति (Bangladesh President Resigned) ने अपने पत्र में बताया कि वह लंबे समय से हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और किडनी संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। इन स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उनके लिए राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन करना कठिन हो गया है।

इसे भी पढ़ें – अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार

इससे पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि 17 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले तारिक रहमान के नेतृत्व वाली सरकार कैबिनेट सचिव नसीमुल गनी को देश का अगला राष्ट्रपति नियुक्त कर सकती है। हालांकि, नए राष्ट्रपति के नाम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply