Home > Jamshedpur > जमशेदपुर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सिदगोड़ा में झामुमो के कार्यकर्ताओं में भरा जोश

जमशेदपुर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सिदगोड़ा में झामुमो के कार्यकर्ताओं में भरा जोश

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शुरू की लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को सरायकेला में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जमशेदपुर पहुंचे। जमशेदपुर में वह सिदगोड़ा टाउन हॉल गए। यहां कोल्हान प्रमंडल का झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं का संवाद सम्मेलन आयोजित था। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सम्मानित किया। कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बहुमत से जीतेगी।

उन्होंने कहा कि उनके पीछे ईडी लगा दी गई है। लेकिन, वह इस तरह की किसी भी एजेंसी से डरने वाले नहीं हैं। क्योंकि उन्होंने ईमानदारी से झारखंड के रहने वालों की सेवा की है। मुख्यमंत्री ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि झारखंड सरकार की जो जन कल्याणकारी योजनाएं हैं, उनके बारे में लोगों को अवगत कराएं। ताकि इनका ज्यादा से ज्यादा लाभ लोगों को मिल सके। उन्होंने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से कमर कस लेने को कहा। इस कार्यक्रम में परिवहन मंत्री चंपई सोरेन के अलावा घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन समेत अन्य नेता मौजूद थे।

You may also like
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply