Home > Crime > सर्किट हाउस एरिया में एक महिला से बैग की छिनताई, लोगों ने एक बदमाश को दौड़ाकर पकड़ा

सर्किट हाउस एरिया में एक महिला से बैग की छिनताई, लोगों ने एक बदमाश को दौड़ाकर पकड़ा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस एरिया में एक महिला से बदमाशों ने पर्स की छिनताई कर ली। महिला ने शोर मचाया तो लोगों ने पीछा करके एक बदमाश को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया बदमाश आजाद नगर का रहने वाला है। पुलिस बदमाश को लेकर थाने गई और वहां उससे पूछताछ कर रही है। बताते हैं कि बदमाश बाइक से आए थे। बदमाशों की संख्या 3 थी। एक बदमाश पकड़ा गया। दो बदमाश भागने में कामयाब हो गए। गौरतलब है कि शहर में आए दिन छिनताई की घटनाएं हो रही हैं।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply