Home > Crime > घर से भागे कदमा के प्रेमी जोड़े ने मंदिर में शादी रचाने के बाद एसएसपी ऑफिस में किया सरेंडर, पूछताछ कर रही पुलिस

घर से भागे कदमा के प्रेमी जोड़े ने मंदिर में शादी रचाने के बाद एसएसपी ऑफिस में किया सरेंडर, पूछताछ कर रही पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा से भागे प्रेमी जोड़े ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस में एसएसपी के सामने सरेंडर कर दिया है। कदमा के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर दो की रहने वाली ज्योति कुमारी और आकाश यादव 8 जनवरी को घर से भाग गए थे। इसके बाद दोनों के परिजनों ने इन से संबंध तोड़ दिया था। बताते हैं कि दोनों के बीच 2 साल से प्रेम संबंध था। दोनों ने नौ जनवरी को मंदिर में शादी रचाई और उसके बाद एसएसपी के समक्ष पहुंचे।

यह भी पढेंकदमा के न्यू रानीकुदर से किशोरी का फिर अपहरण अपहरण, युवक के माता-पिता व बहनोई समेत 6 पर केस

आकाश का कहना है कि जब वह लोग घर से भागे थे तो ज्योति के फुफेरे भाई जयप्रकाश ने उनको फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। ज्योति के परिजनों ने उसके साथियों के खिलाफ थाने में अपहरण का मामला भी दर्ज कराया था। आकाश का कहना है कि वह दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से भागे हैं। ज्योति का भी कहना है कि वह आकाश के साथ ही रहेगी। आकाश ने उसका अपहरण नहीं किया। बल्कि, वह अपनी खुशी से उसके साथ गई है।

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply