Home > Crime > आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड पर अस्तुराबाजी के विवाद के बाद गोलीबारी में घायल जमीन कारोबारी की कोलकाता के अस्पताल में मौत

आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड पर अस्तुराबाजी के विवाद के बाद गोलीबारी में घायल जमीन कारोबारी की कोलकाता के अस्पताल में मौत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड पर नंबर 10 में सहेली टेलर के पास जमीन कारोबारी शब्बीर को शुक्रवार की रात गोली मार दी गई थी। उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे शनिवार को कोलकाता रेफर कर दिया था। इसके बाद परिजन शब्बीर को लेकर कोलकाता गए थे। वहां उसका इलाज चल रहा था। जहां रविवार की शाम शब्बीर ने दम तोड़ दिया है।

यह भी पढें – बाहुबली ब्रजेश सिंह से मुख्तार अंसारी को शिकस्त, कोर्ट के दांव पेच में उलझी बाहुबलियों की लड़ाई

इस मामले में शब्बीर के परिजनों के आवेदन पर कांग्रेस के नेता बबलू नौशाद समेत 9 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में कांग्रेस के नेता बबलू नौशाद के अलावा शाहनवाज, छोटू बच्चा, गुलरेज, शादाब, रिंकू, दानिश, खट्टा सोनू, राजा बाजा वाला और हाजी सद्दाम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसके अलावा, चार अज्ञात के खिलाफ भी प्राथमिकी हुई है।

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?

Leave a Reply