Home > Crime > शब्बीर हत्याकांड में आरोपी बबलू नौशाद और सद्दाम की पत्नियां पहुंचीं एसएसपी ऑफिस, अपने पति को बताया बेकसूर

शब्बीर हत्याकांड में आरोपी बबलू नौशाद और सद्दाम की पत्नियां पहुंचीं एसएसपी ऑफिस, अपने पति को बताया बेकसूर

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 10 के पास हुए शब्बीर हत्याकांड में कांग्रेस के नेता बबलू नौशाद पर नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले में शुक्रवार को बबलू नौशाद की पत्नी एसएसपी ऑफिस पहुंची। एसएसपी को ज्ञापन देकर बताया कि उनके पति बबलू नौशाद 13 जनवरी की रात घटनास्थल पर नहीं मौजूद थे। उनके पति कुली रोड स्थित अपने कार्यालय में थे। इस मामले में उनको झूठा फंसाया जा रहा है। वह अपने कार्यालय में एक पति पत्नी का विवाद सुलझा रहे थे। उनके कार्यालय में सीसीटीवी भी लगा हुआ है। इसकी फुटेज की जांच कर देखा जा रहा सकता है कि 13 जनवरी को रात 10:00 बजे जब शब्बीर का मर्डर हुआ तब उनके पति कहां थे। इसी तरह इस मामले में जेल भेजे गए हाजी सद्दाम की पत्नी भी एसएसपी ऑफिस पहुंची थी और उन्होंने भी बताया कि उनके पति घटनास्थल पर नहीं थे। उनके पति कहीं और थे। उनका भी इस हत्याकांड में कोई हाथ नहीं है। पुलिस मामले की जांच करे। उनके पति बेकसूर हैं। दोनों पत्नियों ने मामले की जांच कर न्याय देने की गुहार लगाई है। गौरतलब है कि 13 जनवरी की रात 10:00 बजे आजाद नगर के कुली रोड पर जमीन कारोबारी शब्बीर की हत्या कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें – आजाद नगर के कुली रोड पर हुए शब्बीर हत्याकांड में पुलिस ने 4 आरोपियों को भेजा जेल, एक को टीएमएच में कराया भर्ती

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत