Home > Jamshedpur > जिले में 21 जनवरी को लगेगा ऊर्जा मेला, आदर्श उपभोक्ता होंगे सम्मानित, बिजली उपभोक्ताओं की समस्या का होगा समाधान

जिले में 21 जनवरी को लगेगा ऊर्जा मेला, आदर्श उपभोक्ता होंगे सम्मानित, बिजली उपभोक्ताओं की समस्या का होगा समाधान

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में विभिन्न स्थानों पर 21 जनवरी को ऊर्जा मेला लगाया जाएगा। इस मेले में आदर्श उपभोक्ताओं को बिजली विभाग सम्मानित भी करेगा। यहां 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली लाभ की जानकारी, खराब मीटर बदलने संबंधी जागरूकता, नियमानुसार नया विद्युत कनेक्शन संबंधी जन जागरूकता और बिजली बिल में गड़बड़ी की समस्या का निष्पादन किया जाएगा। इसके अलावा बिजली की बकाया राशि जमा की जाएगी। बिजली चोरी में दर्ज एफआईआर के बारे में भी मंथन किया जाएगा। समस्या का निराकरण होगा। वैसे बिजली उपभोक्ता जिनके खिलाफ सर्टिफिकेट केस दर्ज है, उनसे भी समझौता किया जाएगा। इसके अलावा बिजली संबंध जोड़ने और विच्छेदन संबंधी जानकारी और विद्युत कनेक्शन कटने के बाद आरसीडीसी का भी निष्पादन किया जाएगा। यह जानकारी बिजली विभाग के जीएम श्रवण कुमार ने शुक्रवार को दी है। उन्होंने बताया कि यह मेला मानगो में एसडीओ अंबर तुषार कच्छप की अध्यक्षता में लगाया जाएगा। करनडीह में इसकी अध्यक्षता एसडीओ विशंभर प्रसाद करेंगे। बिरसानगर में एसडीओ आरबी महतो इसकी अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा, घाटशिला ब्लाक परिसर, मुसाबनी में डाक घर के सामने, बहरागोड़ा में थाना के पास, धालभूमगढ़ में विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय के पास, चाकुलिया में नया बाजार में और सिमजी के जीरा पाड़ा में, जादूगोड़ा में बिजली विभाग के कार्यालय के पास, पटमदा व बोड़ाम में और पोटका में हाता चौक में भी यह मेला लगाया जाएगा।

यह भी पढें- शब्बीर हत्याकांड में आरोपी बबलू नौशाद और सद्दाम की पत्नियां पहुंचीं एसएसपी ऑफिस, अपने पति को बताया बेकसूर

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी