Home > Crime > साकची में मुर्गी लाइन दारु भट्टी पर शराब पी रहे एक व्यक्ति से रुपए छीनने का प्रयास, विरोध करने पर चाकू से हमला

साकची में मुर्गी लाइन दारु भट्टी पर शराब पी रहे एक व्यक्ति से रुपए छीनने का प्रयास, विरोध करने पर चाकू से हमला

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची में बुधवार को मुर्गी लाइन दारु भट्टी पर शराब पी रहे एक व्यक्ति रोशन कुमार गुप्ता पर चाकू से हमला किया गया है। बदमाश रोशन कुमार गुप्ता से रुपए छीनने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर बदमाशों ने रोशन कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। रोशन कुमार के सर के पीछे और गले में चाकू लगा है। खून से लथपथ रोशन कुमार घायल अवस्था में ही अपने भाई मनोज कुमार गुप्ता के पास पहुंचा। इसके बाद मनोज रोशन को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचा।

यह भी पढेंठगी के आरोपी को छोड़ने के लिए पुलिसकर्मियों के सामने गिड़गिड़ा ने लगी आरोपी की पत्नी, जानिए- कैसे लाइफ लाइन नर्सिंग होम के मालिक को लगाया 22 करोड़ का चूना

जहां एमजीएम अस्पताल में रोशन को भर्ती कराया गया। यहां इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है। रोशन मूल रूप से बिहार के सहरसा का रहने वाला है। यहां साकची बाजार में वह फुटपाथ पर कपड़े बेचता है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply