Home > Crime > Jamshedpur : पसंद की शादी नहीं होने पर मानगो के एक होटल में इंटीरियर डिजाइनर युवती ने लगाई फांसी, माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल+ वीडियो

Jamshedpur : पसंद की शादी नहीं होने पर मानगो के एक होटल में इंटीरियर डिजाइनर युवती ने लगाई फांसी, माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल+ वीडियो

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के उलीडीह में न्यू पुरुलिया रोड स्थित नानक रेजीडेंसी में गुरुवार को एक इंटीरियर डिजाइनर युवती ने फांसी लगा ली है। युवती का नाम कोमल कुमारी है। वह भुइयांडीह के ह्यूम पाइप की रहने वाली है। कोमल कुमारी की शादी पसंद के युवक के साथ नहीं हुई तो उसने फांसी लगाकर खुदकुशी करने का फैसला लिया।

उसने इसके लिए नानक रेजीडेंसी में एक कमरा बुक किया। बताते हैं कि गुरुवार की सुबह युवती ने कहीं जाने के लिए ऑटो बुक किया था। लेकिन जब ऑटो आ गया और होटल के स्टाफ ने उसको फोन किया तो फोन रिसीव नहीं कर रही थी। तब जाकर देखा गया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। मास्टर की से कमरा खोला गया तो कोमल का शव फंदे से लटक रहा था। कोमल ने एक पेज का एक सुसाइड नोट भी लिखा है। यह नोट पुलिस को जांच के दौरान मिला। कोमल का मोबाइल फोन भी पुलिस को मिला है।

मोबाइल फोन ज़ब्त करने के बाद इस पर एक कॉल भी आई। भालूबासा का रहने वाला चंदन पाठक फोन कर रहा था। पुलिस ने उसको फौरन बुलाया तो उसने बताया कि उसकी कोमल से दोस्ती थी। पैसे का लेनदेन भी हुआ था। कोमल ने चंदन के खिलाफ सीताराम डेरा थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। कोमल की मां ने बताया कि कोमल बुधवार को कामाख्या देवी का दर्शन करने की करने की बात कह कर गुवाहाटी जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन वह वहां नहीं गई और होटल के कमरे में जाकर उसने फांसी लगा ली। कमल का एक दो आधार कार्ड मिला है। इसमें से उसका एक पता मानगो के गुरुद्वारा बस्ती दर्ज है और दूसरे में भुइंयाडीह छाया नगर दर्ज है। चंदन की भाभी ने बताया कि कोमल चंदन पर शादी करने का दबाव बना रही थी। लेकिन चंदन के परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। चंदन का रिश्ता कहीं और तय हो गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may also like
Jamshedpur Crime: बोड़ाम में ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में चार गिरफ्तार; बाइक व चांदी के जेवरात बरामद+VDO
Dhatkidih Loot Attempt: धतकीडीह में नकाबपोश महिला ने घर में घुसकर किया लूट का प्रयास, शोर मचने पर आभूषण छोड़कर भागी
घाटशिला में छापेमारी: 1.81 किलो गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार+VDO
प्रेम जाल में फंसाकर युवती ने उड़ाए लाखों के गहने, गोविंदपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार+VDO

Leave a Reply