Home > Health > Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल में दिखा लापरवाही का नमूना, बीमार व्यक्ति को फर्श पर स्ट्रेचर पर लिटाया, नहीं हो रहा इलाज

Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल में दिखा लापरवाही का नमूना, बीमार व्यक्ति को फर्श पर स्ट्रेचर पर लिटाया, नहीं हो रहा इलाज

जमशेदपुर: कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम में फिर लापरवाही देखने को मिली। बुधवार की दोपहर एक लावारिस मरीज को एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में टॉयलेट की तरफ फर्श पर पड़े स्ट्रेचर पर लिटा दिया गया। इमरजेंसी में भर्ती मरीजों का कहना है कि इस मरीज को बुधवार की दोपहर के बाद से गुरुवार की सुबह तक कोई भी डॉक्टर देखने नहीं आया। इस मरीज को किसी ने खाना पीना भी नहीं दिया। इससे मरीजों में नाराजगी है। मरीजों का कहना है कि अस्पताल की इतनी बड़ी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यहां सभी मरीजों का इलाज किया जाना चाहिए। मरीज का कहना है कि अस्पताल के अधिकारी भी इस तरफ ध्यान नहीं देते। एक मरीज के परिजन ने मामले की शिकायत अस्पताल के अधिकारियों से की थी। लेकिन, अभी तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। मरीज को बेड तक नहीं दिया गया।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply