Home > Crime > Jamshedpur Crime: बोड़ाम में ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में चार गिरफ्तार; बाइक व चांदी के जेवरात बरामद+VDO

Jamshedpur Crime: बोड़ाम में ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में चार गिरफ्तार; बाइक व चांदी के जेवरात बरामद+VDO

Jamshedpur : बोड़ाम थाना क्षेत्र में 3-4 अगस्त की रात ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले 3 सितंबर को पुरुलिया के अरशा थाना क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इस तरह अब तक मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पुलिस के अनुसार, चोरों ने बोड़ाम में दीपक स्वर्णकार की ज्वेलरी दुकान की एलवेस्टर छत तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी की थी। वहीं, बारियादा में देवेन महतो की दुकान से मोबाइल फोन और रुपये चोरी करने के बाद दुकान का डीवीआर भी ले गए थे।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य, फिंगरप्रिंट और मानवीय सूचना के आधार पर झारखंड और पश्चिम बंगाल में छापेमारी की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।

पुलिस ने अरशा थाना क्षेत्र से मकबूल अंसारी, पुरुलिया मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से असलम अंसारी और रहीम अंसारी तथा बलरामपुर थाना क्षेत्र से क्यामुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चांदी जैसे आभूषण, मोबाइल फोन, सिक्के, चेन, पायल और बिछिया समेत चोरी का सामान बरामद किया गया है। वारदात में इस्तेमाल की गई काली होंडा बाइक भी जब्त की गई है।

इसे भी पढ़ें – शिक्षक दिवस पर शिव गुरुकुल की शिक्षिका नीलम झा को बच्चों ने दी शुभकामनाएं

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है। बरामद सामान और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी की घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

You may also like
Jamshedpur Crime: पश्चिम बंगाल से बरामद हुआ बर्मामाइंस अगवा तीन साल का आर्यन, मुंबई में बेचने के लिए किया था अपहरण
Sonari Chain Snatching : सोनारी में चेन झपटमारी का खुलासा, तीसरा आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन बरामद
Dhatkidih Loot Attempt: धतकीडीह में नकाबपोश महिला ने घर में घुसकर किया लूट का प्रयास, शोर मचने पर आभूषण छोड़कर भागी
गणेश सिंह गिरोह के सदस्य की हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ दो शूटर गिरफ्तार+VDO

Leave a Reply