Home > Crime > Dhatkidih Loot Attempt: धतकीडीह में नकाबपोश महिला ने घर में घुसकर किया लूट का प्रयास, शोर मचने पर आभूषण छोड़कर भागी

Dhatkidih Loot Attempt: धतकीडीह में नकाबपोश महिला ने घर में घुसकर किया लूट का प्रयास, शोर मचने पर आभूषण छोड़कर भागी

Jamshedpur (Jharkhand) : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह बड़ी मस्जिद के समीप स्थित एके अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले पर शुक्रवार को लूट के प्रयास का मामला (Dhatkidih Loot Attempt) सामने आया। आरोप है कि एक नकाबपोश महिला घर में घुस गई और वहां मौजूद यासमीन निगार की आंखों में मिर्च पाउडर डालने के साथ स्प्रे कर दिया। इसके बाद उसने महिला के सोने के बाला और चेन छीनने का प्रयास (Dhatkidih Loot Attempt) किया।

इसे भी पढ़ें –Jamshedpur Nikhar Sablok Murder: TMH से डिस्चार्ज होते ही जेल भेजा गया निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव

पीड़िता के शोर मचाने पर अपार्टमेंट में हंगामा शुरू हो गया। खुद को घिरता देख आरोपी महिला घबरा गई और आभूषण छोड़कर मौके से फरार हो गई। घटना के बाद अपार्टमेंट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर बिष्टुपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। नकाबपोश महिला की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

You may also like
Jamshedpur Crime: राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश का खुलासा, दो संदिग्ध हिरासत में; हथियार बरामद+VDO
Jamshedpur Murder : कदमा में छोटे भाई की हत्या का आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार, चाकू बरामद+VDO
Telco Jhagru Bagan Theft : जमशेदपुर के टेल्को झगड़ू बागान में चोरी, घर से 30 हजार नकद और तीन मोबाइल लेकर फरार हुए चोर
RRR Centre Jamshedpur: बिष्टुपुर में टाटा स्टील यूआईएसएल ने खोला आरआरआर सेंटर, पुरानी वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन

Leave a Reply