Home > Business > TATA Motors: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर के उपचुनाव में हरदीप सिंह ने मारी बाजी, अनिल कुमार सिंह को 22 वोटों से हराया

TATA Motors: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर के उपचुनाव में हरदीप सिंह ने मारी बाजी, अनिल कुमार सिंह को 22 वोटों से हराया

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर के पद के लिए संपन्न हुए उपचुनाव में हरदीप सिंह ने बाजी मार ली है। हरदीप सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी अमित कुमार सिंह को 22 वोटों से हराया है। हरदीप सिंह को 78 वोट मिले। जबकि, अनिल कुमार सिंह को 56 वोट मिले। गौरतलब है कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में 85 कमेटी मेंबर हैं। कमेटी मेंबर का एक पद खाली था। इस पर गुरुवार को उपचुनाव संपन्न हुआ। उपचुनाव में हरदीप सिंह और अनिल कुमार सिन्हा दो उम्मीदवार थे। यह उपचुनाव ओल्ड कैंटीन में संपन्न हुआ। कुल 135 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें से 134 वोट वैध पड़े। जबकि, एक वोट अवैध घोषित कर दिया गया। चुनाव का संचालन इंटक प्रतिनिधि के रूप में ई सतीश कुमार ,चुनाव अधिकारी विजय कुमार शर्मा, चिदानंद खांडी, दुर्गेश कुमार, सत्य प्रकाश और गौरव ने संपन्न कराया। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के प्रवक्ता नवीन सुलंकी ने बताया कि विजयी उम्मीदवार हरदीप सिंह को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आर के सिंह ने जीत की बधाई दी है।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply