Home > Education > 25 अगस्त को एक्सएलआरआइ पहुंचेंगी अमेरिकी महावाणिज्यदूत मेलिंडा पावेक

25 अगस्त को एक्सएलआरआइ पहुंचेंगी अमेरिकी महावाणिज्यदूत मेलिंडा पावेक

जमशेदपुर : अमेरिका की महा वाणिज्यदूत मेलिंडा पावेक 25 अगस्त को एक्सएलआरआई जमशेदपुर का दौरा करेंगी। इस दौरान वह एक्सएलआरआइ के इ-सेल के विद्यार्थियों को सप्लाई चेन मैनेजमेंट की चुनौतियों के साथ इस क्षेत्र में क्या कुछ संभावनाएं हैं, इस पर चर्चा करेंगी। इसके साथ ही खास तौर पर जनजातीय उद्यमिता को लेकर भी वह देश के भावी मैनेजरों के साथ अपनी विजन प्रस्तुत करेंगी। एक्सएलआरआइ प्रबंधन की ओर से बताया गया कि जनजातीय लोगों को भी उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में सरकार के साथ ही हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में संस्थान की ओर से भी एक पहल की जा रही है। अमेरिकी महावाणिज्यदूत मेलिंडा पावेक यूएस में उच्च अध्ययन के लिए विभिन्न प्रकार की नि:शुल्क कार्यशालाएं, पाठ्यक्रम, शैक्षिक मार्गदर्शन, एसटीईएम, शिक्षा, उद्यमिता से जुड़ी जानकारी भी देंगी। गौरतलब है कि महावाणिज्य दूत मेलिंडा पावेक ने अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास, कोलकाता (भारत) में 12 अगस्त 2021 से अपना कार्य की शुरुआत की। इससे पूर्व वह टेक्यो दतावास में विज्ञान, नवाचार और विकास के मामले में काउंसलर के पद पर काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित यूएस एंबेसी में सुपरवाइजरी जनरल सर्विस ऑफिसर के पद पर काम कर चुकी हैं। मेलिंडा पावेक का लंबा कार्य अनुभव है। वह जॉनसन एंड जॉनसन में सप्लाई चेन सीनियर अनालिस्ट के पद पर भी काम कर चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें – मानगो के गांधी मैदान में जय महाकाल सेवा संघ के आयोजन की निगरानी ड्रोन कैमरे से कराने की मांग, ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के केंद्रीय महासचिव बाबर खान बोले अब ईद, बकरीद व जनाजे की नमाज भी पढ़ने दे प्रशासन

You may also like
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर