Home > Business > जिले में इस साल खुली है बैंकों की 30 नई शाखाएं व 43 नए एटीएम, जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की साकची में हुई बैठक

जिले में इस साल खुली है बैंकों की 30 नई शाखाएं व 43 नए एटीएम, जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की साकची में हुई बैठक

जमशेदपुर : जिले में इस साल बैंकों की 30 नई शाखाएं खुली हैं। 43 नए एटीएम खोले गए हैं। वार्षिक साख योजना में 36.75 प्रतिशत के विरुद्ध 50.85 प्रतिशत की लक्ष्य प्राप्ति हुई है। मुद्रा योजना में 47% की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रधानमंत्री जनधन योजना, अटल बीमा योजना और अटल पेंशन योजना में जिले का अनुपात बेहतर हुआ है। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में शनिवार को साकची में बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक हुई। इस बैठक में डीसी ने निर्देश दिया कि सभी बैंकर्स आम जनता के हित के लिए काम करें। ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक की शाखा बढ़ाने पर ध्यान दिया जाए। डीसी ने ऋण आवेदन में रिजेक्शन के प्रतिशत पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि ऐसे आवेदक जो योजना की बारीकी नहीं समझते हैं। उनकी समुचित ट्रेनिंग आरसेटी में कराई जाए।
इसे भी पढ़ें – 25 अगस्त को एक्सएलआरआइ पहुंचेंगी अमेरिकी महावाणिज्यदूत मेलिंडा पावेक

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा