Home > Crime > मानगो के वारिस कॉलोनी के युवक, उसकी पत्नी व बहन को एमजीएम अस्पताल में दबंगों ने पीटा, कराने गया था चेकअप

मानगो के वारिस कॉलोनी के युवक, उसकी पत्नी व बहन को एमजीएम अस्पताल में दबंगों ने पीटा, कराने गया था चेकअप

जमशेदपुर : मानगो के वारिस कॉलोनी के रहने वाले युवक मोहम्मद आसिफ, उसकी पत्नी और उसकी बहन के साथ शनिवार को कुछ लोगों ने मारपीट की है। मोहम्मद आसिफ अपनी पत्नी का चेकअप कराने एमजीएम अस्पताल गया था। वहां डॉक्टर ने बताया कि चेकअप बाद में होगा। इस पर मोहम्मद आसिफ वहां से लौट रहा था। तभी उसकी बाइक एक व्यक्ति की बाइक से गलती से टच हो गई। इसी पर उस व्यक्ति ने अपने एक साथी की मदद से मोहम्मद आसिफ पर हाथ छोड़ दिया। उसे बचाने गई उसकी पत्नी और बहन को भी पीटा गया। मोहम्मद आसिफ ने मामले की शिकायत साकची थाने में कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें – डीडीसी मनीष कुमार ने साकची स्थिति डीसी ऑफिस में की मनरेगा की समीक्षात्मक बैठक, घेरान कार्य की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका