Home > India > राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पहुंचे रूस, दो दिवसीय है यह दौरा

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पहुंचे रूस, दो दिवसीय है यह दौरा

क्षेत्रीय मुद्दों पर रूसी अधिकारियों से होगी वार्ता अफगानिस्तान रहेगा मुख्य मुद्दा
न्यूज़ बी रिपोर्टर, नई दिल्ली:
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अपने अघोषित मास्को दौरे पर हैं। यह मास्को दौरा भारत और रूस के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि मास्को के इस दौरे पर रूसी अधिकारियों से जिन मुद्दों पर बात होगी उनमें अफगानिस्तान और आतंकवाद का मुद्दा अहम रहेगा। इसके अलावा इलाके में सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा होगी। अजीत डोभाल रूसी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार निकोलाई पत्रुशेव से भी मिलेंगे। यह उनका दो दिवसीय दौरा है। हालांकि इस दौरे के बारे में भारत की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। फिर भी रूस के साथ भारत अपने संबंधों को मजबूत बना रहा है। हालांकि भारत पर पश्चिमी देशों की तरफ से रूस से तेल आयात कम करने का दबाव है। इसके बावजूद भारत का रूस से तेल आयात काफी बढ़ गया है। सऊदी अरब के बाद रूस भारत को सर्वाधिक तेल निर्यात करने वाला दूसरा देश बन गया है।

You may also like
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
ईरान के आईआरजीसी प्रमुख का ऐलान: शहीद आयतुल्ला अली खामेनेई के मिशन को आगे बढ़ाएगा प्रतिरोध मोर्चा
अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, तेहरान में शुरू हुआ आधिकारिक समारोह

1 Response

Leave a Reply