Home > Politics > रांची: झारखंड सरकार को बदनाम करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई, प्रेम प्रकाश को मुख्यमंत्री का करीबी बताने पर मुख्यमंत्री सचिवालय नाराज

रांची: झारखंड सरकार को बदनाम करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई, प्रेम प्रकाश को मुख्यमंत्री का करीबी बताने पर मुख्यमंत्री सचिवालय नाराज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू में रहने वाले लाबिस्ट प्रेम प्रकाश के घर ईडी के छापे में एके 47 राइफलें बरामद होने के बाद कुछ मीडिया संस्थानों ने प्रेम प्रकाश को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का करीबी बताते हुए खबर चलाई है। जबकि अभी तक ऐसा कोई प्रमाण नहीं है कि प्रेम प्रकाश मुख्यमंत्री के करीबी हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय ने इसे दुर्भावनापूर्ण रिपोर्ट करार दिया है। मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस तरह का ट्वीट करने और डिजिटल पोस्ट डालने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ऐसे लोग झारखंड सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुछ मीडिया संस्थान द्वारा प्रसारित किया जा रहा समाचार इस बात की तरफ इशारा करता है कि झारखंड के मुख्यमंत्री को जानबूझकर किसी व्यक्ति से जोड़ने की कोशिश हो रही है। यह राज्य सरकार के मुख्यमंत्री के सार्वजनिक पद की गरिमा का पूरी तरह उल्लंघन है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार की एजेंसियों द्वारा की गई सभी जांच और कार्रवाई में अब तक हर संभव सहयोग प्रदान किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय सार्वजनिक महत्व के रोजमर्रा के मामलों पर रिपोर्ट करने के लिए प्रेस की स्वतंत्रता का पूरी तरह से समर्थन करता है। हालांकि, कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रचार प्रसार लोकतांत्रिक रूप से चुने गए राज्य के मुख्यमंत्री को बदनाम करने की खतरनाक प्रवृत्ति मीडिया के एक वर्ग के स्पष्ट इरादों को बताती है। मुख्यमंत्री सचिवालय ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय करार दिया है।

You may also like
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट
Jamshedpur Tata Power
Jamshedpur Tata Power : टाटा पावर ने रूफटॉप सोलर को लेकर शुरू की अनूठी पहल, छह एपिसोड की माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘तेरी छत, मेरी छत’ लॉन्च
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके

Leave a Reply