Home > Crime > प्रेमिका के ब्यूटी पार्लर में छुप कर बैठा था 22 करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी, जमानत रद्द होने के बाद पुलिस ने दबोचा

प्रेमिका के ब्यूटी पार्लर में छुप कर बैठा था 22 करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी, जमानत रद्द होने के बाद पुलिस ने दबोचा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के लाइफ लाइन नर्सिंग होम के मालिक दशरथ कुमार कंवटिया से 22 करोड़ रुपए की ठगी करने का आरोपी अनूप अग्रवाल सीतारामडेरा में अपनी प्रेमिका के ब्यूटी पार्लर में छुप कर बैठा था। सोमवार को कोर्ट में उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी। जमानत रद्द कर दी गई थी। जमानत रद्द होने के बाद पुलिस ने आरोपी अनूप अग्रवाल की तलाश शुरू की तो मुखबिरों ने बताया कि उसके प्रेमिका का ब्यूटी पार्लर सीतारामडेरा में है। इस पर पुलिस ब्यूटी पार्लर पहुंची। तो वहां छापामारी करने के बाद अनूप अग्रवाल मिल गया।

यह भी पढें – साकची पुलिस ने फ्लैट बेचने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले बिल्डर हारून रशीद को नोएडा से किया गिरफ्तार, चल रही पूछताछ


प्रेमिका ने खरीद कर दिया है 5 करोड़ रुपए का फ्लैट
बताते हैं कि अनूप अग्रवाल काफी शातिर दिमाग है। वह शेयर कारोबार का झांसा देकर लोगों को फंसाता है और फिर उसके बाद करोड़ों रुपए की ठगी करता है। उसकी प्रेमिका का सीतारामडेरा में ब्यूटी पार्लर है। प्रेमिका ने उसे 5 करोड़ रुपए का फ्लैट गिफ्ट में दिया है। पुलिस गिरफ्तार करने के बाद अनूप अग्रवाल से साकची थाने में पूछताछ कर रही है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा