Home > Crime > छात्र आजसू के प्रखंड अध्यक्ष को कदमा के मरीन ड्राइव पर पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी, एसएसपी से शिकायत

छात्र आजसू के प्रखंड अध्यक्ष को कदमा के मरीन ड्राइव पर पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी, एसएसपी से शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर छात्र आजसू के प्रखंड अध्यक्ष रामनगर के रहने वाले अभिमन्यु सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है। अभिमन्यु सिंह मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे और उन्होंने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढें – प्रेमिका के ब्यूटी पार्लर में छुप कर बैठा था 22 करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी, जमानत रद्द होने के बाद पुलिस ने दबोचा

अभिमन्यु सिंह ने बताया कि वह सोमवार को प्रोग्राम करने सरायकेला गए थे। सरायकेला से वापस लौट रहे थे तो मरीन ड्राइव के पास रामनगर का ही रहने वाला विकास उर्फ यमराज मिला। विकास ने उन्हें रुकने का इशारा किया। वह रुक गए। इस पर उसने पिस्टल निकाली और माथे पर सटा दी और बोला कि बहुत नेतागिरी करते हो सुधर जाओ। वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा। अभिमन्यु ने मामले की शिकायत कदमा थाने में नहीं की है। अभिमन्यु का कहना है कि कदमा थाने में उनकी नहीं सुनी जाएगी। वहां विकास की पहुंच है। इसीलिए वह एसएसपी कार्यालय आए हैं। ताकि मामले में कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि अगर विकास के घर पर छापामारी की गई तो अवैध हथियार बरामद हो सकता है।

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?
Jharkhand Panchayat Election : झारखंड में अप्रैल-मई 2027 में होंगे पंचायत चुनाव, बैलेट पेपर से पड़ेगा वोट

Leave a Reply