Home > Crime > शेयर की खरीद बिक्री कर 22 करोड़ रुपए की ठगी करने का आरोपी सीतारामडेरा से गिरफ्तार

शेयर की खरीद बिक्री कर 22 करोड़ रुपए की ठगी करने का आरोपी सीतारामडेरा से गिरफ्तार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बाराद्वारी में शेयर की खरीद बिक्री के नाम पर 22 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी अनूप अग्रवाल को साकची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अनूप अग्रवाल को सीतारामडेरा से गिरफ्तार किया गया। बाराद्वारी के लाइफ लाइन नर्सिंग होम के मालिक दशरथ कुमार कंवटिया ने साकची थाने में अनूप अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। अनूप अग्रवाल न्यू बाराद्वारी का रहने वाला है। साकची पुलिस अनूप अग्रवाल की तलाश कर रही थी। बताया गया है कि मई 2018 में अनूप अग्रवाल लाइफ लाइन नर्सिंग होम स्थित ऑफिस आए थे और कहा था कि उनकी केवलका सिक्योरिटीज के नाम से फर्म है। फर्म में शेयर की खरीद बिक्री होती है। इसका मुख्य कार्यालय काशीडीह चौक पर है।

इसे भी पढ़ें – जिलाध्यक्ष के प्रभार ग्रहण में सब पर भारी पड़ी मौलाना अंसार खान की बाइक रैली, खुद बाइक चलाकर पहुंचे तिलक पुस्तकालय

यहां अब्दुल रहीम कंपलेक्स के ग्राउंड फ्लोर पर ऑफिस बताया गया था। दशरथ कांवटिया ने बताया कि इस बीच आरोपी की ओर से दो बार में 50- 50 लाख रुपए का चेक भी दिया गया था। चेक बैंक में डालने पर वह बाउंस कर गया। अब दशरथ को लगा कि सुनियोजित तरीके से अनूप अग्रवाल ने धोखा देने के लिए 2 करोड 62 लाख रुपए विभिन्न फर्जी व्यक्तियों और कंपनियों के नाम से शेयर खरीद कर 22 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। इसके बाद उन्होंने थाने में मामला दर्ज कराया।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

1 Response

Leave a Reply