Home > Crime > साकची पुलिस ने फ्लैट बेचने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले बिल्डर हारून रशीद को नोएडा से किया गिरफ्तार, चल रही पूछताछ

साकची पुलिस ने फ्लैट बेचने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले बिल्डर हारून रशीद को नोएडा से किया गिरफ्तार, चल रही पूछताछ

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर ‌: साकची पुलिस ने फ्लैट बेचने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले बिल्डर हारून रशीद को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया है। पुलिस कई साल से उसकी तलाश कर रही थी। हारून रशीद पर साकची थाने में धोखाधड़ी के चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को पता चला कि हारून रशीद नोएडा में है।

इसे भी पढ़ें – साकची स्थित बसंत टॉकीज इलाके में राजेंद्र ज्वेलर्स में अंगूठी की चोरी, पुलिस ने आरोपी दंपति को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ + वीडियो

इस पर पुलिस ने छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया था। साकची थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। बताते हैं कि साल 2018 में हारून के खिलाफ पंजाब नेशनल बैंक की साकची शाखा से लोन लेकर किस्त ना भरने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज हुआ था। तभी वह देश छोड़कर दुबई चला गया था। दुबई में रहने के बाद वह भारत लौटा और पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में बस गया था। वहां से वह नोएडा में जाकर रहने लगा था। इस बीच उसने अपने आधार कार्ड में चार बार संशोधन करवाया था। पुलिस उसके पीछे लगी हुई थी और बराबर उसको ट्रेक कर रही थी‌।

इसे भी पढ़ें- साकची के रहने वाले फल विक्रेता की 13 वर्षीय बच्ची के साथ ड्राइंग टीचर ने किया गलत काम, पुलिस से होगी शिकायत

हारून रशीद की फरारी के दौरान उसके केस के आइओ चार बार बदले गए थे। साकची थाना के एसआई रोहित कुमार जब आईओ बने तो उन्होंने तफ्तीश को आगे बढ़ाते हुए हारून को नोएडा से गिरफ्तार किया। बुधवार को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर हारून को लेकर जमशेदपुर पहुंची। साकची थाने में उससे पूछताछ हो रही है।

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित

Leave a Reply