Home > India > गोलमुरी में एनएमएल गेट के पास कार ने स्कूटी को टक्कर मारकर युवती को किया घायल, किशोर चला रहा था कार

गोलमुरी में एनएमएल गेट के पास कार ने स्कूटी को टक्कर मारकर युवती को किया घायल, किशोर चला रहा था कार


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोलमुरी में एनएमएल गेट के पास बुधवार को सड़क हादसे में एक युवती घायल हो गई है। युवती स्कूटी से जा रही थी। तभी तेज रफ्तार कार से जा रहे छात्र ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटी को टक्कर मारने के बाद कार भी दीवार से जा टकराई। इस सड़क हादसे में स्कूटी क्षतिग्रस्त हुई है। युवती को भी गंभीर चोट आई है। आसपास मौजूद लोगों ने फौरन युवती को एक प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया है। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं छात्र दुर्घटना को अंजाम देने के बाद कार छोड़ कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार पर 2 छात्र सवार थे। दोनों किशोर थे। इसके बावजूद एक किशोर कार ड्राइव कर रहा था।

You may also like
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply