Home > Crime > मानगो थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती रोड नंबर 1 की युवती से एक युवक ने खुद को मुस्लिम बता कर की शादी, अब मारपीट कर दे रहा धमकी

मानगो थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती रोड नंबर 1 की युवती से एक युवक ने खुद को मुस्लिम बता कर की शादी, अब मारपीट कर दे रहा धमकी

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती रोड नंबर 1 की रहने वाली एक युवती से परसूडीह के रहने वाले एक युवक ने खुद को मुस्लिम बताकर प्रेम जाल में फंसाया और फिर उससे शादी कर ली। शादी के बाद युवक युवती को परेशान करने लगा है। उसके साथ मारपीट करता है। उसको खाना खर्चा नहीं देता। इस पर युवती अपने मां के घर में रहने लगी। युवती का आरोप है कि गुरुवार को उसका पति आया और उसके साथ मारपीट की। साथ ही तमंचा निकालकर धमकी दी कि गोली मार देगा। युवती का कहना है कि अब वह पति के साथ नहीं रहना चाहती। युवती ने मामले की शिकायत मानगो थाने में कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें –अपनी बेटी का इलाज कराने एमजीएम अस्पताल गई कदमा की महिला का चोरों ने उड़ाया पर्स, होमगार्डों से हुई बहस

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप