Home > Jamshedpur > टाटानगर इलेक्ट्रिक लोको शेड में एक रेल कर्मी की ट्रेन से कट कर मौत, जांच में जुटी जीआरपी

टाटानगर इलेक्ट्रिक लोको शेड में एक रेल कर्मी की ट्रेन से कट कर मौत, जांच में जुटी जीआरपी

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे इलेक्ट्रिक लोको शेड में इंजन की शंटिंग के दौरान एक रेल कर्मी निषेध शेखर की ट्रेन से कट कर मौत हो गई है। कुछ लोग इसे हादसा बता रहे हैं तो कुछ इसे आत्महत्या बता रहे हैं। शुक्रवार को घटना की जानकारी मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जीआरपी मामले की जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि वास्तविक घटना क्या है। कुछ रेल कर्मियों का कहना है कि यह हादसा है। इंजन की शंटिंग की जा रही थी तभी निषेध कुमार शेखर इसकी चपेट में आ गए। जबकि कुछ कर्मी इसे आत्महत्या बता रहे थे। उनका कहना है कि निषेध कुमार शेखर कई दिनों से डिप्रेशन में थे। मामले की सच्चाई क्या है यह जांच के बाद ही पता चलेगा। जीआरपी थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी ने बताया कि अभी वह इस संबंध में कुछ नहीं कह सकते। वह बाद में जानकारी देंगे। उनके एक साथी रेल कर्मी ने बताया कि निषेद कुमार शेखर सीनी के रहने वाले थे। वह यहां कीताडीह में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते थे।
इसे भी पढ़ें – मानगो थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती रोड नंबर 1 की युवती से एक युवक ने खुद को मुस्लिम बता कर की शादी, अब मारपीट कर दे रहा धमकी

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा