Home > Crime > उलीडीह थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर संजय पथ पर काली मंदिर के पास रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, खराब था दिमागी संतुलन

उलीडीह थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर संजय पथ पर काली मंदिर के पास रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, खराब था दिमागी संतुलन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर संजय पथ स्थित काली मंदिर के पास रहने वाले युवक विकास सहिस ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। विकास ने गुरुवार को लगभग 11:30 बजे अपने कमरे में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे देखा तो फौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। विकास को उतारकर एमजीएम ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें – साकची के जुबली पार्क के पास रहे रैश ड्राइविंग कर रहे युवक को लोगों ने पीटा, टक्कर मारकर दंपति को कर दिया था घायल

विकास आदित्यपुर में एक कंपनी में काम करता था। वह डेढ़ साल से वहां काम कर रहा था। इसी दौरान उसका दिमागी संतुलन खराब हो गया। परिजनों ने बताया कि वह ड्यूटी से आने के बाद भी हमेशा कहता था कि आदित्यपुर जाना है। आदित्यपुर जाना है। वह आदित्यपुर भाग जाता था। वहां जंगल में बैठा रहता था। परिजन पकड़कर लाते थे। 3 महीना पहले भी उसने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। लेकिन तब बच गया था। विकास की उम्र 25 साल के आसपास बताई जा रही है। मृतक विकास की परिजन गुलाबी सहिस ने बताया कि युवक विकास सहित काफी सीधा सादा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

You may also like
Jamshedpur Drowning: जिउतिया पर्व पर स्वर्णरेखा में दो बहनें डूबीं; एक को हवा मिठाई बेचने वाले ने बचाया, NDRF बुलाने की मांग को लेकर चक्का जाम
स्ट्रेचर के इंतजार में ऑटो में तड़पता रहा मरीज, एमजीएम अस्पताल में इलाज से पहले हुई मौत
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO

Leave a Reply