Home > Jamshedpur > साकची स्थित भाजपा के जिला कार्यालय के सामने पार्टी से निष्कासित कार्यकर्ता ने दिया धरना, जमकर हुआ बवाल

साकची स्थित भाजपा के जिला कार्यालय के सामने पार्टी से निष्कासित कार्यकर्ता ने दिया धरना, जमकर हुआ बवाल

जमशेदपुर : साकची स्थित भाजपा के जिला कार्यालय के सामने पार्टी से निष्कासित एक कार्यकर्ता मोंटी अग्रवाल ने रविवार को धरना दे दिया। रविवार को भाजपा के नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाने जिला कार्यालय पहुंचे थे। जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा भी पहुंचे थे। मोंटी अग्रवाल के धरना देते ही यहां हंगामा खड़ा हो गया। कुछ कार्यकर्ताओं ने मोंटी अग्रवाल तो कुछ ने नगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के पक्ष में नारेबाजी की। मोंटी अग्रवाल का कहना था कि उनका निष्कासन गलत है। इस पर पुनर्विचार किया जाए। बाद में एक भाजपा नेता ने मोंटी अग्रवाल को समझा बुझा कर धरने से हटाया। तब जाकर मामला शांत हुआ। गौरतलब है कि मोंटी अग्रवाल भारतीय जनता युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी थे। भाजपा के नगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने उन पर आरोप लगाया कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भाजपा नेताओं पर टिप्पणी कर रहे हैं। इससे पार्टी की इमेज खराब हो रही है। इसी आरोप में उन्हें पार्टी के पद से हटा दिया गया। साथ ही उन्हें शोकाज भी किया गया है।

You may also like
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट
Jamshedpur Tata Power
Jamshedpur Tata Power : टाटा पावर ने रूफटॉप सोलर को लेकर शुरू की अनूठी पहल, छह एपिसोड की माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘तेरी छत, मेरी छत’ लॉन्च
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप

Leave a Reply