Home > Jamshedpur > मानगो में 252 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाई ओवर के निर्माण के लिए मिट्टी की जांच का काम शुरू

मानगो में 252 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाई ओवर के निर्माण के लिए मिट्टी की जांच का काम शुरू

जमशेदपुर : मानगो में 252 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाई ओवर के निर्माण के लिए रविवार को मिट्टी की जांच का काम शुरू कर दिया गया है। मानगो में पायल टॉकीज के पास सड़क किनारे से मिट्टी निकाली जा रही है। ठेकेदार का कहना है कि जहां-जहां फ्लाई ओवर के पिलर होंगे वहां से मिट्टी निकाल कर इसकी जांच कराई जाएगी। इसके बाद, निर्माण कार्य शुरू होगा। गौरतलब है कि फ्लाई ओवर के निर्माण का ठेका गुजरात की दिनेश चंद्र अग्रवाल और इब्रा इस्कॉन की ज्वाइंट वेंचर कंपनी को मिला है। यह कंपनी मानगो में 3.4 किलोमीटर लंबा फ्लाई ओवर बनाएगी। फ्लाई ओवर का काम 18 महीने के अंदर पूरा होने की बात कही जा रही है। फ्लाई ओवर बन जाने से मानगो के लोगों को जाम से निजात मिलेगी।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply