Home > Crime > उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई के रहने वाले व्यक्ति को‌ एमजीएम थाने में पीटा गया, एसएसपी से शिकायत

उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई के रहने वाले व्यक्ति को‌ एमजीएम थाने में पीटा गया, एसएसपी से शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 1 के रहने वाले जय रंजन कुमार का कहना है कि एमजीएम थाने में उनके साथ मारपीट की गई है। थाना प्रभारी पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने पीटा और अन्य पुलिसकर्मियों ने पीटा। इस मामले में मंगलवार को जय रंजन कुमार ने एसएसपी प्रभात कुमार से मिलकर मामले की शिकायत की है। जय रंजन कुमार ने बताया कि एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जय रंजन कुमार ने बताया कि उन्होंने डिमना रोड की रहने वाली साधना कुमारी से प्रेम विवाह किया था। कोर्ट मैरिज हुई थी। रंजन कुमार का आरोप है कि इसके बाद साधना के पिता और भाई ने अपने ही घर में उन्हें बंधक बना लिया और मानसिक और शारीरिक रू से प्रताड़ित करते रहे। जय रंजन कुमार का कहना है कि साधना के घर वालों ने उनके परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी। जय रंजन कुमार ने बताया कि 6 मई को साधना कुमारी अपनी मां उषा देवी के साथ एमजीएम थाना पहुंची और वहां उनकी शिकायत की। इसके बाद पुलिसकर्मी जय रंजन कुमार को घर से पकड़ कर ले गए और एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद छोड़ दिया और फिर अगले दिन सुबह थाने पर बुलाया और फिर मारपीट की। इसके बाद उनसे कागज पर कुछ लिखवाया और उस पर साइन करा लिया। जय रंजन का कहना है कि साधना के घरवाले उनसे रुपए की भी मांग कर रहे हैं। जय रंजन कुमार की मांग है कि एसएसपी मामले की जांच कराएं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करें।


यह भी पढ़ें- पुलिस ने शहर में छिनताई करने वाले दो गिरोह के 8 बदमाशों को गिरफ्तार कर सात घटनाओं का किया खुलासा, एसएसपी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO