Home > Health > एमजीएम अस्पताल के जनरल वार्ड में ऑक्सीजन की कमी से तड़प तड़प कर मरीज की जान जाने के बाद परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर और नर्स पर लगाया लापरवाही का आरोप+ वीडियो

एमजीएम अस्पताल के जनरल वार्ड में ऑक्सीजन की कमी से तड़प तड़प कर मरीज की जान जाने के बाद परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर और नर्स पर लगाया लापरवाही का आरोप+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती सीतारामडेरा के रहने वाले महावीर पांड्या की इलाज के दौरान ऑक्सीजन नहीं मिलने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि महावीर पांडे तड़प तड़प कर मरे। वह नर्स से कह रहे थे कि आक्सीजन लगाओ। लेकिन नर्स ने ऑक्सीजन नहीं लगाई। डॉक्टर भी देखने नहीं पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते ऐसा हुआ। नर्स ने भी लापरवाही बरती। महावीर पांडेय की मौत के बाद मंगलवार की शाम परिजनों ने एमजीएम अस्पताल में हंगामा कर दिया। डॉक्टर और नर्स पर कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने बताया कि सोमवार को महावीर पांड्या को एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनका पेट फूल रहा था और पैर में भी सूजन थी। उन्हें इमरजेंसी वार्ड में रखने की जगह जनरल वार्ड में रखा गया और ऑक्सीजन भी नहीं लगाई गई। उनकी मौत हो गई। परिजनों की मांग है कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। परिजनों का कहना है कि महावीर पांड्या ड्राइवर था। वह गाड़ी चलाता था। इससे उसके घर का खर्च चलता था। उसकी मौत के बाद उसके घर का खर्च कैसे चलेगा।


इसे भी पढ़ें- उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई के रहने वाले व्यक्ति को‌ एमजीएम थाने में पीटा गया, एसएसपी से शिकायत

Leave a Reply