Home > Crime > मानगो थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर शारदा सिटी की रहने वाली युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

मानगो थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर शारदा सिटी की रहने वाली युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 33 पर शारदा सिटी में रहने वाली 36 वर्षीय युवती मैना दास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलने पर मैना दास के पति उत्तम दास ने पुलिस को यह जानकारी दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में लटक रहे मैना दास के शव को नीचे उतारा। रविवार को पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उत्तम कुमार दास ने पुलिस को बताया कि मैना दास का 16 साल का एक बेटा है। उसका नाम प्रियांशु दास है। मैना दास ने शनिवार की रात लगभग 11:00 बजे पंखे में दुपट्टा बांध कर आत्महत्या की है। उत्तम दास सेल्समैन का काम करता है। बता दें कि मैना 4 साल से डिप्रेशन में थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें- डिमना में एमजीएम मेडिकल कॉलेज में तैनात महिला होमगार्ड जवान की अचानक तबीयत खराब होने से मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

You may also like
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति

Leave a Reply