Home > Crime > मां ने डांटा तो घर छोड़कर चली गई युवती, पुलिस से शिकायत कर तलाश करने की मांग

मां ने डांटा तो घर छोड़कर चली गई युवती, पुलिस से शिकायत कर तलाश करने की मांग

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी की रहने वाली 20 वर्षीय युवती स्वीटी कुमारी मां के डांटने के बाद घर छोड़कर चली गई है। उसका कहीं कुछ अता पता नहीं चल रहा है। परिजनों ने परसुडीह थाने में मामले की शिकायत की है और पुलिस से मांग की है कि वह स्वीटी का पता लगाएं। स्वीटी के भाई सोनू रजक ने बताया कि 1 अप्रैल को लगभग 1:30 बजे स्वीटी अपने घर से गई है। सोनू रजक खास महल क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट की ट्रेनिंग देता है। पिता के निधन के बाद वही घर चला रहा है। स्वीटी कक्षा 8 में पढ़ती थी। बता दें कि स्वीटी के पास मोबाइल भी नहीं था, जिससे उसका लोकेशन पता किया जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें – बिष्टुपुर से जोमैटो का लड़का गुजरात से आया कीमती सामान से भरा थैला लेकर फरार, कदमा की महिला ने थाने में की शिकायत

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply