Home > Crime > डिमना में एमजीएम मेडिकल कॉलेज में तैनात महिला होमगार्ड जवान की अचानक तबीयत खराब होने से मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि+ वीडियो

डिमना में एमजीएम मेडिकल कॉलेज में तैनात महिला होमगार्ड जवान की अचानक तबीयत खराब होने से मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : डिमना में एमजीएम मेडिकल कॉलेज में तैनात महिला होमगार्ड जवान राखी रजक की अचानक मौत हो गई है। राखी रजक की तबीयत खराब हुई थी। उसे शनिवार की रात टीएमएच ले गया। टीएमएच में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राखी रजक के शव को रविवार को साकची स्थित होमगार्ड दफ्तर लाया गया। यहां कंपनी कमांडर समेत अन्य अधिकारियों ने राखी रजक को राजकीय सम्मान दिया। उनके शव को फूल माला में लपेट कर सलामी दी गई। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

राखी रजक भालूबासा की रहने वाली थीं। कंपनी कमांडर ने बताया कि राखी रजक के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को ₹10000 का चेक दिया गया है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज की तरफ से उन्हें ₹2 लाख रुपए की आर्थिक मदद अलग से की जाएगी।
इसे भी पढ़ें- बिष्टुपुर से जोमैटो का लड़का गुजरात से आया कीमती सामान से भरा थैला लेकर फरार, कदमा की महिला ने थाने में की शिकायत

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply