Home > Crime > साकची के जेल चौक के पास एक कार ने बाइक को मारी टक्कर, छाया नगर का युवक घायल, बाल बाल बची दो बहनें

साकची के जेल चौक के पास एक कार ने बाइक को मारी टक्कर, छाया नगर का युवक घायल, बाल बाल बची दो बहनें

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर ‌: साकची थाना क्षेत्र के जेल चौक के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार प्रभात कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ है। प्रभात कुमार सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छाया नगर का रहने वाला है। वह किसी काम से अपनी दो बहनों को बाइक पर बैठा कर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घायल प्रभात कुमार को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक पर सवार प्रभात कुमार की दो बहने बाल-बाल बच गई हैं। कार वाला हादसे को अंजाम देकर फरार हो गया है। गौरतलब है कि जमशेदपुर में ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है‌। कार, ऑटो, ट्रक आदि के चालक और बाइक सवार सब अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हैं। इसी के चलते हादसे होते हैं।

You may also like
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट

Leave a Reply