Home > Crime > मरीन ड्राइव गोल चक्कर के पास चेकिंग अभियान से बचकर भाग रहा एक बाइक सवार ऑटो से टकराया, हालत गंभीर

मरीन ड्राइव गोल चक्कर के पास चेकिंग अभियान से बचकर भाग रहा एक बाइक सवार ऑटो से टकराया, हालत गंभीर

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची में मरीन ड्राइव गोल चक्कर पर चेकिंग अभियान से डर कर टीवीएस चैंप लेकर उलटी दिशा में भाग रहा एक व्यक्ति सामने से आ रही आटो से टकरा गया। सोमवार की शाम हुए इस सड़क हादसे में बाइक सवार मानगो के दाई गुट्टू के रहने वाले नागेंद्र गुप्ता की हालत काफी खराब है। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी देखें – मानगो नगर निगम ने होटल सिटी इन के मालिक को नोटिस जारी कर मांगा बिल्डिंग का नक्शा

इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर नागेंद्र का पुत्र भी अस्पताल पहुंचा। नागेंद्र ने बताया कि उनके पिता शहर के विभिन्न इलाकों में घूम घूम कर साड़ी बेचते हैं। वह साड़ी बेचने के बाद टीवीएस चैंप से घर लौट रहे थे। तभी अचानक चेकिंग देखकर वह उल्टी दिशा में भागने की कोशिश करने लगे।

यह भी देखें –मानगो नगर निगम चुनाव पर सियासी टक्कर, सियासी दंगल में उतरने को कमर कस रहे राजनीतिक पहलवान

तभी हादसा हो गया। ऑटो में महिलाएं सवार थीं। वह शादी की लाइटिंग का सामान लिए हुए थीं। ऑटो पर सवार महिलाओं को किसी तरह की चोट नहीं आई है।

You may also like
Jamshedpur Tata Power
Jamshedpur Tata Power : टाटा पावर ने रूफटॉप सोलर को लेकर शुरू की अनूठी पहल, छह एपिसोड की माइक्रो ड्रामा सीरीज ‘तेरी छत, मेरी छत’ लॉन्च
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके

Leave a Reply