Home > Health > जेएनएसी में पड़ी हुई थीं 2 एंबुलेंस व एक मोक्ष वाहन, जिला प्रशासन ने एमजीएम अस्पताल को दिया

जेएनएसी में पड़ी हुई थीं 2 एंबुलेंस व एक मोक्ष वाहन, जिला प्रशासन ने एमजीएम अस्पताल को दिया

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक सरयू राय ने जेएनएसी को एंबुलेंस और मोक्ष वाहन दिया था। दो एंबुलेंस और एक मोक्ष वाहन दिया गया था। जेएनएसी में इसका कोई उपयोग नहीं हो रहा था। वहां यह पड़ी हुई थीं। जिस पर जिला प्रशासन ने दोनों एंबुलेंस और मोक्ष वाहन को एमजीएम अस्पताल को देने का फैसला किया। डीसी विजया जाधव के आदेश पर सोमवार को एडीएम एनके लाल ने दोनों एंबुलेंस और मोक्ष वाहन को एमजीएम अस्पताल के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढें –न्यूरोलॉजी नहीं होने से एमजीएम अस्पताल में मौत के मुंह में जा रहे गंभीर घायल

एडीएम ने सोमवार की रात एमजीएम अस्पताल का जायजा भी लिया। जिन एंबुलेंस को सुपुर्द किया गया उनमें एक मारुति वैन एंबुलेंस और दूसरा विंगर एंबुलेंस है। एडीएम ने बताया कि एंबुलेंस के एमजीएम अस्पताल में पहुंच जाने से यहां इनका उपयोग हो सकेगा। यह जेएनएसी में ऐसे ही पड़ी हुई थीं। इसके अलावा, खाना बांटने वालों को निर्देश दिया है कि वह मरीजों को खाना दें। बेड पर जाकर मरीजों तक खाना पहुंचाएं और एक सिस्टम के तहत खाना वितरित करें।

यह भी पढें –एमजीएम अस्पताल में 13 वर्षीय एक किशोरी का कराया गया गर्भपात, निकली मरी हुई बच्ची

उन्होंने कहा कि भीड़ लगाकर खाना बांट देते हैं। इससे अटेंडर खाना ले लेते हैं और मरीज तक खाना नहीं पहुंच पाता। बेवजह भीड़ भाड़ भी बढ़ती है। एडीएम ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था सुधर गई है। जल्द ही और व्यवस्था सुधारी जाएगी। इमरजेंसी में हमेशा बेड खाली रखने को कहा गया है। ताकि, मरीजों को बेड मिल सके और जमीन पर लेटा कर उनका इलाज ना हो।

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Cyclone Arnab : चक्रवात ‘अरनब’ को लेकर रेलवे अलर्ट, 600 किलोमीटर रेलखंड पर चौबीसों घंटे निगरानी