Home > Crime > शंकोसाई चेन छिनतई कांड का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार, सोने की चेन, पिस्टल और नकदी बरामद+VDO

शंकोसाई चेन छिनतई कांड का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार, सोने की चेन, पिस्टल और नकदी बरामद+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के ओलीडीह ओपी क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-1 में मॉर्निंग वॉक पर निकली वृद्ध महिला से सोने की चेन छीनने की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी गई सोने की चेन, सोने का एक टुकड़ा, एक देशी लोडेड पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और 40 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। (Mango Chain Snatching Case)

एसएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस ने बताया कि 1 अगस्त की सुबह करीब 5:45 बजे एक वृद्ध महिला शंकोसाई रोड नंबर-1 में टहल रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर ओलीडीह ओपी में मामला दर्ज कर विशेष जांच शुरू की गई।

Mango Chain Snatching Case: सीसीटीवी फुटेज से पकड़ में आया एक आरोपी

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के मार्गदर्शन में डीएसपी पटमदा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। जांच के दौरान मुख्य आरोपी बादल कुमार मोहंती उर्फ बादल की पहचान हुई, जिसके बाद पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि वसुंधरा एस्टेट के पास स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट क्षेत्र के एक खंडहरनुमा क्वार्टर में तीन अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से हथियार, कारतूस, सोने की चेन, सोने का टुकड़ा और नकदी बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपियों ने शंकोसाई चेन छिनतई की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उन्होंने बताया कि लूटी गई चेन को बिष्टुपुर के एक सुनार के यहां बेच दिया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी एनएच-33 पर हथियार के बल पर लूट की नई वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। (Mango Chain Snatching Case)

इसे भी पढ़ें – बर्मामाइंस आफताब हत्याकांड: मुख्य आरोपी समद और कुलसूम गिरफ्तार, रेकी में इस्तेमाल स्कूटी बरामद+VDO

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी का सामान खरीदने-बेचने वाले लोगों की भी तलाश कर रही है।

You may also like
Jamshedpur DGP Meeting: जमशेदपुर में संगठित अपराध पर पुलिस की बड़ी समीक्षा, DGP ने कैनरा बैंक डकैती और बिंदल मॉल फायरिंग पर दिए निर्देश
Bagbera Ganja Smuggling : बागबेड़ा में गांजा तस्करी का खुलासा, 1.428 किलो गांजा और देसी कट्टा के साथ कुख्यात बदमाश गिरफ्ता + VDO र
Jamshedpur Bindal Mall Firing : चार मास्टरमाइंड जेल भेजे गए, एक लाख में दी गई थी बिंदल मॉल को दहलाने की सुपारी
Jamshedpur Crime: चेकिंग से भागी कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, टायर फटने के बाद पकड़ी गई, 2 युवक और 2 युवतियां हिरासत में

Leave a Reply