Jamshedpur (Jharkhand) : झारखंड के जमशेदपुर में जमीन विवाद ने मां-बेटे के रिश्ते को कलंकित कर दिया। एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी स्थित बांधडीह टोला में दो बेटों ने मिलकर अपनी 80 वर्षीय मां की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के (Jamshedpur Mother Murder) इरादे से शव को जलाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
मृतका की पहचान गंगामनी महतो (80) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गंगामनी ने दो शादियां की थीं और दोनों पतियों से उनका एक-एक बेटा था। उनके दोनों बेटे रवि महतो और दुर्योधन महतो (Jamshedpur Mother Murder) जमीन को लेकर मां से विवाद कर रहे थे।
बताया जाता है कि गंगामनी पहले भी अपनी कई जमीनें बेच चुकी थीं। अब दोनों बेटे कुछ और जमीन बेचने की तैयारी में थे, लेकिन मां जमीन के कागजात पर हस्ताक्षर करने को तैयार नहीं थीं। इसी बात को लेकर परिवार में लगातार विवाद चल रहा था।
सोमवार शाम भी इसी मुद्दे पर मां और दोनों बेटों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों बेटों ने मिलकर मां की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उन्होंने शव को जलाकर घटना के साक्ष्य मिटाने की कोशिश की।
मंगलवार सुबह ग्राम प्रधान को घटना की जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल एमजीएम थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना प्रभारी सचिन दास के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की।
इसे भी पढ़ें :Justice Vibhu Bakhru : झारखंड हाई कोर्ट को जल्द मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस विभु बखरू के नाम की कॉलेजियम ने की सिफारिश
थाना प्रभारी सचिन दास ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने रवि महतो और दुर्योधन महतो को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पूर्व में भी मारपीट के मामलों में जेल जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।




