Jamshedpur : शहर के टेल्को थाना क्षेत्र में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां 19 वर्षीय युवती ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत के आधार पर टेल्को थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर (Jamshedpur Crime ) दी है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता बारीनगर की रहने वाली है। प्राथमिकी में युवती ने आरोप लगाया है कि 21 नवंबर 2026 की शाम करीब 6:30 बजे उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म (Jamshedpur Crime) किया।
मामले को लेकर टेल्को थाना में कांड संख्या 156/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 329(4) और 64 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी एसआई विकास कुमार शर्मा को सौंपी गई है।
पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी।
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Swimathon : देशभर के 121 तैराकों ने दिखाया दम, 60 साल से अधिक उम्र के प्रतिभागियों ने भी लगाई छलांग




