Home > Crime > बर्मामाइंस आफताब हत्याकांड: मुख्य आरोपी समद और कुलसूम गिरफ्तार, रेकी में इस्तेमाल स्कूटी बरामद+VDO

बर्मामाइंस आफताब हत्याकांड: मुख्य आरोपी समद और कुलसूम गिरफ्तार, रेकी में इस्तेमाल स्कूटी बरामद+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के चर्चित मोहम्मद आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मुख्य आरोपी मोहम्मद समद और कुलसूम बीबी को गिरफ्तार कर जेल (Burmamines Aftab Murder) भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना से पहले रेकी के लिए इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट वाली नीले-काले रंग की स्कूटी भी बरामद (Burmamines Aftab Murder) कर ली है।

पुलिस के अनुसार, कुलसूम बीबी इस मामले के नामजद आरोपी शाहरुख की पत्नी है। शाहरुख पर ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार से जुड़े होने का भी आरोप है। इस हत्याकांड में अब तक 11 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

 गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि 2 अगस्त की रात रेलवे कंटेनर यार्ड के पास मोहम्मद आफताब आलम पर गोलीबारी और जानलेवा हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल आफताब को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद हत्या के प्रयास का मामला हत्या में परिवर्तित कर दिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। जांच के दौरान सूचना मिली कि मोहम्मद समद और कुलसूम बीबी कैरेज कॉलोनी स्थित एक मकान में छिपे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

 समद का आपराधिक रिकॉर्ड भी आया सामने

जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद समद के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास, मारपीट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा बंदगांव थाना में डकैती का एक मामला भी लंबित है।

 पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में डीएसपी सुमित कुमार, बर्मामाइंस थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद तथा थाना के अन्य अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड में शामिल बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

You may also like
जुबिली पार्क गोलचक्कर अब ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन’ के नाम से जाना जाएगा, पहली पुण्यतिथि पर पत्थलगड़ी और सोनारी में प्रतिमा का अनावरण+VDO
शंकोसाई चेन छिनतई कांड का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार, सोने की चेन, पिस्टल और नकदी बरामद+VDO
Burmamines Aftab Murder: कोलकाता में इलाज के दौरान मोहम्मद आफताब की मौत, हत्या में बदला मामला+VDO
जमशेदपुर में QR कोड आधारित डिजिटल बीट पुलिसिंग की शुरुआत, अब हर गश्त पर रहेगी ऑनलाइन नजर

Leave a Reply