Home > Jamshedpur > ईवीएम और वीवीपैट का माक पोल से किया गया मिलान, प्रशासन ने पूरी की कमीशनिंग की प्रक्रिया

ईवीएम और वीवीपैट का माक पोल से किया गया मिलान, प्रशासन ने पूरी की कमीशनिंग की प्रक्रिया

Jamshedpur (Jharkhand): घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 (Ghatshila By-Election 2025) की मतदान प्रक्रिया को लेकर रविवार को एक अहम चरण पूरा कर लिया गया है। को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर में EVM और VVPAT मशीनों की कमीशनिंग पूरी की गई। पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होने और दूसरे रैंडमाइजेशन के बाद सभी बूथों के लिए बैलेट यूनिट (BU), कंट्रोल यूनिट (CU) और VVPAT मशीनों की सेटिंग की गई। बैलेट पेपर लोडिंग, कैंडिडेट सेटिंग और सिंबल फीडिंग का काम पूरा होने के बाद मशीनों को नियम अनुसार एड्रेस टैग और पिंक पेपर के साथ सील कर स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा गया। इस दौरान प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कमीशनिंग के बाद 5 प्रतिशत मशीनों पर 1000-1000 वोट डालकर मॉक पोल कराया गया। इलेक्ट्रॉनिक रिजल्ट और VVPAT से निकली पर्चियों का मिलान किया गया और दोनों के परिणाम एकदम समान पाए गए। इसके बाद मशीनों को फिर से स्ट्रॉन्ग रूम में सील कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें – Ghatshila By-election 2025: भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन का AI जनित फर्जी पोस्ट फेसबुक पर वायरल, मजिस्ट्रेट ने दर्ज कराई FIR

(Ghatshila By-Election 2025 ) मतदान के दिन मशीनें प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतदान केंद्रों पर भेजी जाएंगी। संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी होगी। इस दौरान उप निर्वाचन अधिकारी प्रियंका सिंह, EVM कोषांग प्रभारी मोहम्मद मोजाहिद अंसारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

You may also like
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply