Home > Crime > Ghatshila By-election 2025: भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन का AI जनित फर्जी पोस्ट फेसबुक पर वायरल, मजिस्ट्रेट ने दर्ज कराई FIR

Ghatshila By-election 2025: भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन का AI जनित फर्जी पोस्ट फेसबुक पर वायरल, मजिस्ट्रेट ने दर्ज कराई FIR

Ghatshila By-election 2025 FIR on IT Cell

Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 (Ghatshila By-Election FIR) के बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक फर्जी पोस्ट ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन के नाम से तैयार किया गया AI generated Fake Post फेसबुक पर वायरल होने के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

यह पोस्ट 26 अक्टूबर को पहली बार सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। पोस्ट में गलत संदेश देकर उम्मीदवार की छवि खराब करने और चुनावी माहौल प्रभावित करने की कोशिश की गई थी। शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और जांच में पुष्टि हुई कि यह पोस्ट AI तकनीक से बनाया गया है।

 FIR दर्ज, पुलिस की तकनीकी जांच शुरू

फ्लाइंग स्क्वायड टीम नंबर-1 की मजिस्ट्रेट एवं गालूडीह सिंचाई प्रमंडल की कनीय अभियंता किरण सोरेन ने घाटशिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। एफआईआर (Ghatshila By-election FIR) निम्न धाराओं में दर्ज की गई है —

* आईटी एक्ट की धारा 66C

* भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराएँ

* लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950

एफआईआर के बाद साइबर टीम और पुलिस तकनीकी जांच कर रही है कि यह पोस्ट पहले किस अकाउंट से अपलोड हुआ और इसे किस-किस ने आगे शेयर किया।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोषी की पहचान होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें – Ghatshila By-election 2025: निर्दलीय उम्मीदवारों को मिले अनोखे चुनाव चिन्ह, किसी को सेब तो किसी को फलों की टोकरी

 चुनाव आयोग के नए निर्देश के बाद पहली FIR

चुनाव आयोग पहले ही स्पष्ट कर चुका है- “चुनाव प्रचार के दौरान AI Generated भ्रामक कंटेंट वायरल करने पर कानूनी कार्रवाई होगी।” इन निर्देशों के बाद इस मामले में यह पहली FIR है।

भाजपा का आरोप, विपक्षी IT सेल की साजिश

सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि यह फर्जी पोस्ट विपक्षी आईटी सेल द्वारा तैयार कर वायरल किया गया ताकि चुनाव को प्रभावित किया जा सके। इस बीच प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम लगातार डिजिटल कंटेंट की ट्रैकिंग कर रही है।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
पूर्वी सिंहभूम में 5.96 लाख मतदाताओं के वजूद का संकट, 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका, 7 अक्टूबर को आएगी अंतिम सूची+VDO
Burmamines Firing: युवक को गोली मारने के मामले में 11 नामजद, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
बोड़ाम में बिरसा मुंडा की प्रतिमा से छेड़छाड़, अराजक तत्वों पर FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply