Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन, नारी शक्ति और राष्ट्र निर्माण पर जोर+VDO

जमशेदपुर में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन, नारी शक्ति और राष्ट्र निर्माण पर जोर+VDO

Jamshedpur : बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में रविवार को राष्ट्र सेविका समिति (Jamshedpur RSS) , जमशेदपुर विभाग द्वारा पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्र स्वयंसेवक संघ (Jamshedpur RSS) की महिला शाखा के इस आयोजन की शुरुआत भारत माता, वंदनीय लक्ष्मीबाई केलकर और वंदनीय सरस्वती विनायक आप्टे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद राष्ट्रीय सेविकाओं ने ध्वज पूजन के साथ दंड, तलवार और अन्य शस्त्रों की पूजा की।

समिति की पदाधिकारी पूजा शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम नवरात्र के प्रथम दिन से विजयदशमी तक चलता है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मकसद भारत माता और नारी शक्ति को समर्पित है। फिलहाल लगभग 200 महिलाएं इससे जुड़ी हुई हैं।

इसे भी पढ़ें – क्रोमा ने रांची में खोला पहला स्टोर, लॉन्च पर 35% तक की छूट

कोल्हान विभाग की कारवाहिका सुधा प्रजापति ने कहा कि साल में एक बार इस प्रकार का बड़ा आयोजन किया जाता है। इसमें दंड व तलवार चलाना सिखाया जाता है, शस्त्र पूजन होता है, ध्वज वंदन, दीप प्रज्वलन, बौद्धिक और अमृत वचन का आयोजन होता है। इसके बाद पथ संचलन तुलसी भवन से शुरू होकर जमशेदपुर विमेंस कॉलेज तक चक्कर लगाते हुए वापस तुलसी भवन पहुंचा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्र सेविका समिति का उद्देश्य सशक्त महिला और मजबूत देश बनाना है और इसी भाव से यह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह

Leave a Reply