जमशेदपुर (झारखंड) : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा सोमवार को श्री अग्रसेन जयंती (Jamshedpur Agrsen Jayanti) का भव्य आयोजन धालभूम क्लब में संपन्न हुआ। गणेश वंदना से शुरुआत हुई, तत्पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन और अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने कहा कि अग्रसेन जी महाराज (Jamshedpur Agrsen Jayanti) समाजवाद के प्रवर्तक थे और उनके आदर्श सफल और सरल जीवन जीने का मार्ग दर्शाते हैं।
कुलदेवी माता महालक्ष्मी का पूजन
अग्रवाल समाज की महिलाओं ने कुलदेवी माता महालक्ष्मी का विधिपूर्वक पूजन किया। 108 साड़ी और कमल फूल अर्पित किए गए। इस अवसर पर महालक्ष्मी- अग्रसेन- माधवी की झांकी भी प्रस्तुत की गई।
अतिथियों का स्वागत
अतिथियों का दुपट्टा उढ़ाकर स्वागत और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। प्रमुख अतिथियों में गजानंद भालोटिया, कृष्णा भालोटिया, विजय मित्तल, अशोक गुप्ता, पी. के. अग्रवाल शामिल थे।
इसे भी पढ़ें – दुर्गा पूजा पर साफ-सुथरा दिखेगा जमशेदपुर, डीएमसी ने सफाई ठेकेदारों संग बैठक कर तैयार की रणनीति
अग्रवाल सम्मेलन के जिला पदाधिकारी सक्रिय
अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, महासचिव मंटू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया सहित अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम की सफलता के लिए सक्रिय रहे।
समाज की सहभागिता और महिला शक्ति
समाज के पुरुष और महिला सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्नेहा चंदूका, अनीता अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल सहित कई महिला सदस्य समाज की शक्ति और सहभागिता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता विजेताओं का सम्मान
सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को नगद पुरस्कार और विशिष्ट सम्मान प्रदान किए गए। धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव मंटू अग्रवाल ने किया।




