Home > Jamshedpur > साइबरपीस झारखंड ई-स्पोर्ट्स लीग 4.0 : फ्री फायर और एफसी 25 बैटल्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

साइबरपीस झारखंड ई-स्पोर्ट्स लीग 4.0 : फ्री फायर और एफसी 25 बैटल्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Ranchi : विश्व शांति दिवस के अवसर पर साइबरपीस झारखंड द्वारा आयोजित ई-स्पोर्ट्स लीग 4.0 (Ranchi E Sports League) का रविवार को शानदार समापन हुआ। यह आयोजन स्काईलाइन मल्टीक्यूज़ीन रेस्टोरेंट, लेवल-7 में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चला। राज्यभर से आए युवाओं ने जोश और जुनून के साथ भाग लिया और फ्री फायर (Free Fire) व एफसी25 (FC25) की बैटल्स ने माहौल में रोमांच भर दिया।

Ranchi E Sports League में इस बार पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क (Free Registration) था, जिससे प्रतिभागियों की संख्या में खासा इजाफा हुआ। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रायोजन में हुए इस आयोजन ने न सिर्फ गेमर्स बल्कि दर्शकों को भी आकर्षित किया और इसे ई-स्पोर्ट्स कल्चर का उत्सव बना दिया।

 विजेता और पुरस्कार

* फ्री फायर (Free Fire) विजेता : सौरव कुमार, राजेश सिंह, रितेश कुमार

* एफसी25 (FC25) विजेता : संगीतम सागर, विपुल कुमार, आमिर अंसारी

विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल, साइबरपीस कैफ़े कूपन, नकद पुरस्कार और गूगल प्ले कोड प्रदान किए गए। चौथे से दसवें स्थान तक रहे खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए।

इसे भी पढ़ें – क्रोमा ने रांची में खोला पहला स्टोर, लॉन्च पर 35% तक की छूट

 आयोजन की खासियत

पुरस्कार वितरण समारोह मुख्य आकर्षण रहा, जहां प्रायोजकों ने विजेताओं को सम्मानित किया और युवाओं को ई-स्पोर्ट्स को पेशेवर करियर के रूप में अपनाने की प्रेरणा दी। प्रतिभागियों ने साइबरपीस फाउंडेशन का आभार जताया। आयोजकों ने वादा किया कि आगामी संस्करण और भी बड़े और रोमांचक होंगे।

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?

Leave a Reply