Home > Jamshedpur > झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन को सरफराज हुसैन ने बताया देश-राज्य के लिए अपूर्णीय क्षति

झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन को सरफराज हुसैन ने बताया देश-राज्य के लिए अपूर्णीय क्षति

Jamshedpur : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, झामुमो संस्थापक और झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन ( Shibu Soren) के निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर है। इसी क्रम में ऑल इंडिया माइनारिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के प्रवक्ता और झामुमो नेता सरफराज हुसैन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए शिबू सोरेन ( Shibu Soren) के निधन को देश और झारखंड राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Advocate Meeting : फर्जी अधिवक्ताओं को चिन्हित कर होगी कार्रवाई, पुराने कोर्ट भवन में लॉयर्स डिफेंस की आमसभा सम्पन्न

सरफराज हुसैन ने अपने शोक संदेश में कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन न केवल एक राजनेता थे, बल्कि वह एक विचार थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन आदिवासी अस्मिता, अधिकार और अस्तित्व की लड़ाई को समर्पित कर दिया। उनके संघर्ष और नेतृत्व के कारण ही झारखंड राज्य का निर्माण संभव हो सका। वह झारखंड के जनआंदोलनों के जीवंत प्रतीक थे और आदिवासी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

सरफराज हुसैन ने कहा कि आज जब वह हमारे बीच नहीं हैं, तब यह महसूस होता है कि हमने केवल एक नेता ही नहीं, बल्कि एक युग को खो दिया है। झारखंड की राजनीति, सामाजिक चेतना और आदिवासी अधिकारों की लड़ाई में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह

Leave a Reply